उत्तम शाकाहारी भोजन में मशरुम का विशेष महत्व है,यह पोषक तत्वों के साथ साथ स्वाद में भी अतुलनीय है। यह फफूंद हमारे आस-पास कई रूप में दिख जाते है,पर हम कुछ गिने चुने को ही ग्रहण करते है। एक हिसाब से हम इसे" मशरुम एक फफूंदी पौधा है जो अपना भोजन अन्य पदार्थो से ग्रहण कर अपना विकाश करता है" के रूप में परिभाषित कर सकते हैं। मुख्यतः मशरुम व्यसायिक रूप मे 3 प्रकार होते हैं। 1. ऑयस्टर मशरूम 2. मिल्की एवम पैरा मशरुम 3. बटन मशरूम आज हम ऑयस्टर मशरुम की खेती के बारे में जानेंगे , क्योकि यह मशरूम उगाने में बहुत ही सरल एवं कम समय एवं कम लागत मे उत्पादित होता है। ऑयस्टर मशरूम समान्य नाम - ढींगरी मशरूम वैज्ञानिक नाम - फ्लूयुरोटस ओएस्ट्रीएटस कुल - फ्लूयुरोटेसी भारत मे यह प्रजाति में लगभग 12 किस्मों को उगाया जाता है,जिसमे 3 मुख्य प्रकार कुछ इस तरह है 1. फ्लोरिडा - 👇 यह ऑयस्ट...